नई दिल्ली (ओएनएस) अन्ना के नए सदस्य और पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह यूपीए सरकार पर दबाव बनाने के लिए अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। सिंह के तेवरों से लगता है कि वह अन्ना के आंदोलन से केजरीवाल के हटने के बाद आए खालीपन को भर देगे। सिंह ने आगामी ४ दिसंबर को पार्ल्यामेंट का घेराव करने का ऐलान किया।
सिंह यह घेराव गन्ना उत्पादकों पर पड़ने वाली मार पर सरकार के कानों में आवाज पहुंचाने के मकसद से करने जा रहे हैं। अभी तक गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है जिसके चलते किसानों को औने-पौने दामों में फसल बेचनी पड़ रही है। ज्ञातव्य रहे कि वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को पहले भी पत्र लिख चुके हैं।